CSJMU Official Notice: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की सत्र 2023-24 की मई -जून में आयोजित हुई सम सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है, रिजल्ट के सम्बन्ध में, छात्रों की अनेक समस्याओं को देखेते हुए विश्वविद्यालय द्वारा नोटिस जारी करके सम्बन्धित छात्रों से ईमेल के माध्यम से आवेदन मांगे है, विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परिणाम में यदि किसी छात्र को कोई त्रुटी लगती है, तो सम्बन्धित छात्र नीचे दिए गए नोटिस में बताई गई प्रकिया का पालन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकता है, जिससे की विश्वविद्यालय द्वारा उक्त समस्या का निस्तारण अतिशीघ्घ्र किया जा सके।
CSJMU Official Notice: NEP के तहत जारी रिजल्ट से जुडी समस्या के सम्बन्ध में नोटिस जारी
CSJMU Official Notice:
ईमेल आईडी जिस पर समस्या दर्ज कराई जानी है | helplinecsjmu@gmail.com |
विश्वविद्यालय का नाम | छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर |
परिणाम जारी किया गया | सम सेमेस्टर का |
अपना रिजल्ट चेक करें | यहाँ किल्क करें |
परिणाम से जुडी समस्या के सम्बन्ध में जारी नोटिस देखें | यहाँ किल्क करें |
सेवा में,
प्राचार्य / प्राचार्या, समस्त सम्बद्ध महाविद्यालय, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर।
विषय : सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर परीक्षा के सम्बन्ध में।
महोदय / महोदया,
आदेशानुसार सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो सम्बन्धित महाविद्यालय वांछित अभिलेख (प्राचार्य द्वारा अग्रसारित प्रार्थना पत्र, प्रवेश पत्र एवं सत्यापन पत्रक, छात्र/छात्रा का मोबाइल नं० आदि) विश्वविद्यालय की ई-मेल आई0डी0 helplinecsjmu@gmail.com पर उपलब्ध करायें जिससे समस्या का समाधान अतिशीघ्घ्र किया जा सके एवं परीक्षार्थी विश्वविद्यालय में उक्त कार्य हेतु न आयें। आवश्यकता पड़ने पर प्राचार्य या उनके अधिकृत प्रतिनिधि विश्वविद्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।